AMIT LEKH

Post: पचास बोरा कालाबाजारी के चावल जप्त

पचास बोरा कालाबाजारी के चावल जप्त

संदिग्ध पिकअप को पुलिस ने किया बरामद 

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

दिवाकर पाण्डेय

-अमिट लेख

मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : पूर्वी चम्पारण जिला के आदापुर में महुआवा पुलिस ने रक्सौल जीबीसी मुख्य पथ के रास्ते कोरैयां गांव की ओर से आ रहे पिकअप पर लदे कालाबाजारी के करीब पचास बोरे अनाज को महुआवा चौक से पकड़ा है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर महुआवा पुलिस ने की है। जानकारी के मुताबिक, कोरैया गांव से छौड़ादानो बाजार का एक अनाज कारोबारी पिकअप से चावल लेकर जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर महुआवा पुलिस करीब पच्चीस क्विंटल चावल लदे पिकअप को पकड़ लिया। संदिग्ध पिकअप को पुलिस ने अपने गिरफ्त में लेकर थाने पहुंची। वही, पुलिस की इस कार्रवाई से अनाज कालाबाजारी के बीच हड़कंप मच गया है और अधिकारी लिपा पोति करने में लगे हुये है। जांच में कई लोगो चेहरा सामने आयेगा।

Comments are closed.

Recent Post