AMIT LEKH

Post: ट्रांसफार्मर से तेल की चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा बिजली बाधित

ट्रांसफार्मर से तेल की चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा बिजली बाधित

कुशहा पंचायत में दूसरी बार घटी घटना बिजली कर्मी परेशान

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) : थाना क्षेत्र अंतर्गत कुशहा पंचायत व नप क्षेत्र के डपरखा के विभिन्न वार्डो में सोमवार की रात्रि लगभग 10  बिजली ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल की चोरी कर ली। इसको लेकर विधुत विभाग के जेई राकेश कुमार के आवेदन पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जेई के आवेदन के अनुसार कुशहा पंचायत वार्ड नंबर 8  मयुरवा वार्ड नंबर 1 एवं 2 मचहा वार्ड नंबर 14 योगियाचाही वार्ड नंबर 6 एवं नप क्षेत्र के डपरखा वार्ड नंबर 8 में स्थापित 63 केवीए बिजली ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने तेल की चोरी कर लिया। तेल की चोरी से नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड को लगभग 1 लाख 70 हजार रुपए की छति पहुंचाई गई है। इन दिनों थाना क्षेत्र में लगातार ट्रांसफार्मर से तेल की चोरी हो रही है। इससे पूर्व बीते शुक्रवार को कुशहा पंचायत के मयूरवा वार्ड नंबर 4 एवं 5 में दो ट्रांसफार्मर से तेल की चोरी की जा चूंकि है। जिससे पूरी तरह बिजली बाधित है। चोरी से  संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लेकिन तेल की चोरी नही रुक रहा है। लगातार ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की घटना को लेकर बिजली विभाग के कर्मी परेशान है।

Comments are closed.

Recent Post