जख्मी युवक की स्थिति को देख डॉक्टर ने किया रेफर
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) : थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनिया गांव वार्ड नंबर 11 में बुधवार को दिन में छत की सीढ़ी से गिरकर मोहम्मद शकील उम्र 22 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ज़ख़्मी मो. शकील अपने छत पर धान सूखा रहा था। छत से नीचे उतरने के दौरान अचानक उसी समय पैर फिसल गया और छत से सीढ़ी होते नीचे गिर गया। हादसे में शकील के कमर एवं पैर में गंभीर चोट लगी है। उसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मौके पर तैनात डॉक्टर सरवन कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।








