अपना रुपया वापस मांगने गए युवक से की मारपीट
मारपीट में युवक हुआ घायल
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,अनुमंडल ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) : थाना क्षेत्र के कड़हरवा वार्ड नंबर 10 में आज रोज बुधवार की सुबह बेटी के शादी में कर्ज वापस मांगने पर मारपीट कर घायल कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद वारिस उम्र 32 वर्ष कड़हरवा वार्ड नंबर 10 निवासी पड़ोस के रहने वाले मोहम्मद उनसाद की बेटी के शादी में छ: महीने पूर्व दस हजार रुपए कर्ज लिया था। वह कर्ज आज रोज बुधवार की सुबह मांगने पर मोहम्मद उनसाद के घर पर गया। और कर्ज में लिए रुपए वापस करने की बात कही इतना सुनते ही उल्टे उनसाद मोहम्मद वारिस को मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस बावत त्रिवेणीगंज थाना अध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन मिला नहीं है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।








