घटना के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : मोतिहारी बेतिया मुख्य मार्ग के जानपुल के समिप तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से नगर निगम के सफाई कर्मी की मौत हो गई। घटना से ग्रामीणो ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग 28 को जाम कर मुआवजे का मांग करने लगे। घटना की सुचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक, अंचलाधिकारी मणि कुमार वर्मा पहुंच ग्रामीणो को समझा बुझा कर जाम को हटाया। अंचलाधिकारी ने बताया कि मृतक का पहचान सुखी मलिक के रूप में हुआ है जो नगर निगम में अनुबंध पर सफाईकर्मी का काम करता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर अन्तय परीक्षण हेतू सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है।








