AMIT LEKH

Post: तस्करों द्वारा काटे गये पेड़ को ग्रामीणों ने पकड़ा

तस्करों द्वारा काटे गये पेड़ को ग्रामीणों ने पकड़ा

वन विभाग को सौपा

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

इमरोज आलम

अमिट लेख

सुगौली (संवाददाता) : प्रखंड के केकरवा में काटे गए सरकारी पेड़ को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ा।जानकारी के अनुसार प्रखंड के करमवा रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड नं0 9 केकरवा में नहर पर लगी शीशम व सीरीस वृक्ष को कुछ लोग काटकर ट्रेक्टर में लादकर चिरान में ले गए थे। इसी बीच इसको स्थानीय ग्रामीण किरानी यादव,रंजीत कुमार,गिरीश यादव,पुकार यादव,बैधनाथ यादव,उमेश यादव सहित अन्य ने ट्रेक्टर को रोक दिया और कटे हुए पेड़ को ले जाने से रोक दिया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी।जिसके बाद वन विभाग सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की अधिकारी कर्णिका कुमारी घटना स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों से इसकी जानकारी ली।उसके बाद काटे गए पेड़ के स्थल का मुआवना किया। उन्होंने कहा कि ट्रॉली व पेड़ को जब्त कर लिया गया है।तस्कर ट्रेक्टर नेकर भागने में कामयाब रहे।वही वन विभाग के वरीय अधिकारी के द्वारा केस दर्ज किया जाएगा।ग्रामीणों ने जिनके द्वारा पेड़ काटे गए है उनका नाम भी बताया।किस चीरान में जाता है,उसको भी नाम बताया।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि किसके शह पर यह काम होता है,उसे भी चिन्हित किया गया। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पांच दिन पहले भी नहर पर लगी पेड़ को तस्करों के द्वारा काटा गया है।यहां हमेशा इस तरह का काम होता है।यह बता दे एक तरफ सरकार पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर पेड़ लगा रही है तो दूसरी तरफ तस्करों के द्वारा खुलेआम हरे पेड़ को काटा जाता है।इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी खबर भी विभाग को दी हैं।लेकिन अब तक कोई करवाई नही हुई।जिससे तस्करों के मनोबल बढ़ा हुआ है।यदि इसी तरह से हरे पेड़ की कटाई होती रही तो सरकार की योजना सफल नही हो पाएगी।इसबार ग्रामीणों ने कटे पेड़ को वन विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द किया है।अब यही देखना है कि इसपर विभाग लगाम लगाने में कामयाब होती है कि नही।लोग काफी उम्मीद से इस कार्य को किया है।

Comments are closed.

Recent Post