AMIT LEKH

Post: गरीब असहाय लोगों को मदद करना सबसे बड़ा मानवता : रामगोपाल खंडेलवाल

गरीब असहाय लोगों को मदद करना सबसे बड़ा मानवता : रामगोपाल खंडेलवाल

कम्बल का हुआ वितरण

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

इमरोज आलम

अमिट लेख

सुगौली (संवाददाता) : भाजपा विधान सभा पूर्व प्रत्याशी रामगोपाल खंडेलवाल ने कडाके की ठण्ड को देखते हुए सैकडो लोगो के बीच कंबल का वितरण किया। वितरण का शुभारंभ श्री खंडेलवाल ने भाजपा सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल के हाथो कराया।आपको बताते चलें कि राम गोपाल एक निष्ठावान जनप्रतिनिधि के साथ साथ एक बहुत ही अच्छा समाजसेवी हैं जो कई वर्षों से हर पर्व त्यौहार में या ऐसे मौके पर जरूरतमंद असहाय लोगों को मदद करते रहते हैं।

ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से ठंड के मौसम मे श्री खंडेलवाल द्वारा ज़रूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जाता रहा है। इसी कड़ी में इस बार भी सैकड़ों असहाय परिवार के बीच कंबल वितरण किया गया। इस विषय पर बात करने पर श्री खंडेलवाल ने बताया कि गरीब असहाय लोगों को कंबल इस लिए वितरण किया जाता है क्योंकि सभी लोग समय पर कंबल की ख़रीदारी मे सक्षम नहीं होते हैं और इस शीतलहर का प्रकोप झेलना बहुत भारी पड़ता है। इसलिए मानवता के नाते यह कार्य करना उन्हें संतुष्टि प्रदान करता है। मौके पर पूर्व मंत्री रामचन्द्र सहनी,नगर पंचायत के उप सभापति पति विकास शर्मा,पैक्स अध्यक्ष श्याम शर्मा,गंगा राम, रवि पासवान ,संजय कुमार संजू, राम एकबाल प्रसाद, प्रभात कुमार वर्णवाल सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post