AMIT LEKH

Post: विधायक ने डीपीटीएस इंटर कॉलेज में भु-दाता के प्रतिमा का किया अनावरण

विधायक ने डीपीटीएस इंटर कॉलेज में भु-दाता के प्रतिमा का किया अनावरण

कॉलेज प्रशासन से इनके गुणों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

न्यूज़ डेस्क, पूर्वी चंपारण  

दिवाकर पाण्डेय

अमिट लेख

मोतिहारी (जिला ब्यूरो) : चकिया डीपीटीएस इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को कार्यक्रम आयोजित कर कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव द्वारा डीपीटीएस इंटर कॉलेज के भू-दाता एवं संस्थापक समाजसेवी स्वर्गीय कांजी महतो व शेखी चकिया मठ के महंत किशोरी दास तथा कॉलेज के संस्थापक पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय प्रो नागेंद्र प्रसाद सिंह के प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम को स्थानीय विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज के लिए समर्पित व भूदाता के प्रतिमा का अनावरण प्रशंसनीय है। साथ ही कॉलेज प्रशासन से इसके गुणों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य संजय कुमार ने कहा की शिक्षा एक अनमोल रत्न है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरी है। इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो सराहनीय कार्य किया है उसके लिए सदा याद किए जाएंगे। मौके पर प्रो मो रिजवान, प्रो नंदकिशोर सिंह, प्रो सुरेश ठाकुर, प्रो शंकर प्रसाद सिंह, प्रो नीना कुमारी, प्रो मीना कुमारी, प्रो विश्वजीत, प्रो अभय कुमार सिंह, भिखारी गिरी, एस के हाशिम, शिक्षक अरुण कुमार, रणजीत सिंह, अशोक सिंह, मो तैयब सहित अन्य मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post