AMIT LEKH

Post: बाइक का संतुलन बिगड़ने से भाई-बहन जख्मी गंभीर

बाइक का संतुलन बिगड़ने से भाई-बहन जख्मी गंभीर

हालत को देख डॉक्टर ने बहन को किया गया रेफर

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,प्रभारी ब्यूरो

अमिट लेख

त्रिवेणीगंज(सुपौल) : सोमवार की दोपहर में भाई बहन अपने नानी के यहां से घर वापस बाइक से आ रहे थे। बाइक का संतुलन बिगड़ने से दोनों भाई-बहन जख्मी हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार  थाना क्षेत्र के पतरघटी वार्ड नंबर 5 निवासी पवन पोद्दार के 14 वर्षीय पुत्री रानी कुमारी एवं भतीजा राहुल कुमार अपने नानी थाना क्षेत्र के मचहा से आ रहे थे।

की मुख्य बाजार के टीवीएस शोरूम से पीछे बाइक का संतुलन बिगड़ते हुए बाइक रोड के किनारे रखें लकड़ी के टुकड़े से टकरा गई।

बाइक टकराने के दौरान दोनों भाई-बहन बुरी तरह जख्मी हो गया बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया दोनों भाई-बहन को राहगीरों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां मौके पर तैनात डॉक्टर सरवन कुमार ने जख्मी रानी कुमारी कक्षा 8  का छात्रा है जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया एवं भाई राहुल कुमार कक्षा 9 का छात्र है जिसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

Comments are closed.

Recent Post