विदाई समारोह आयोजित
न्यूज़ डेस्क,सुपौल
संतोष कुमार,प्रभारी ब्यूरो
अमिट लेख
त्रिवेणीगंज(सुपौल) : श्री योगेंद्र कुमार लाल जिला जन संपर्क पदाधिकारी, सहरसा, अतिरिक्त प्रभार सुपौल रविवार को अपने पद से सेवानिवृत्ति हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि श्री लाल सूचना सेवा संवर्ग के अधिकारी थे।
इनके सेवानिवृत्ति के उपरांत जिलाधिकारी, सुपौल के आदेश ज्ञापक 2516-2/गो0, सुपौल,दिनांक 29.12.2023 के आलोक में श्री अभिषेक रंजन, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल को जिला जन संपर्क पदाधिकारी का प्रभार सौंपा गया। साथ ही सेवानिवृत्ति जिला जन संपर्क पदाधिकारी, श्री योगेंद्र कुमार लाल को भावविनी विदाई दी गई।








