AMIT LEKH

Post: बिहार के कश्मीर में सुमार वीटीआर में नए साल के जश्न में उमड़ी भारी भीड़

बिहार के कश्मीर में सुमार वीटीआर में नए साल के जश्न में उमड़ी भारी भीड़

बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पर्यटक होते रहे हलकान

हमारे जिला ब्यूरो नसीम खान क्या की रिपोर्ट :

न्यूज़ डेस्क, पुलिस जिला बगहा

नसीम खान ‘क्या’

अमिट लेख

बगहा, (जिला ब्यूरो)। बिहार के मिनी कश्मीर कहे जाने वाले वाल्मीकिनगर में नए साल के मौके पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी है। इंडो नेपाल सीमा पर स्थित जल जंगल और पहाड़ से घिरे वाल्मीकिनगर की वादियां पर्यटकों को खूब भा रही है।

लेकिन यहां पहुंचने वाले पर्यटक यहां मिलने वाली सुविधाओं से ज्यादा खामियां गिना रहे हैं। आलम यह है कि नए साल के पहले दिन वीटीआर आये पर्यटकों में हाहाकार मचा है । दरअसल वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के इलाकों में नेटवर्क नहीं होने से यहां ठहरने वाले पर्यटकों का अपने परिवार और सगे संबंधियों से संपर्क भंग तो हो ही जा रहा है। जो पर्यटक सरकारी गेस्ट हाउस में ठहर रहे हैं वह नेटवर्क नहीं होने की वजह से ऑनलाइन पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं।

लिहाजा जिन पर्यटकों के पास नकदी पैसा नहीं रहता है उन्हे कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। आज नया साल सेलिब्रेट करने वाल्मीकिनगर पहुंचे पर्यटकों ने बताया की यहां सार्वजनिक शौचालय और सार्वजनिक पेयजल की बड़ी समस्या है। इसके अलावा डिजिटल पेमेंट नहीं हो पाता है और नेटवर्क नहीं होने की वजह से जो लोग दो तीन दिन रुकने के प्रोग्राम में आते हैं वे भी बुकिंग कैंसिल करा कर वापस लौटने को मजबूर हो रहे हैं। जहां एक तरफ वाल्मीकिनगर को पर्यटन के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाने के लिए सरकार लगातार यहां विकास कार्य कर रही है वहीं मूलभूत सुविधाओं का यहां अभी भी घोर अभाव दिखता है। वन विभाग प्रशासन द्वारा पिछले वर्ष हीं यहां 32 जगहों पर वाई फाई शुरू करने की बात कही गई थी लेकिन वह योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। इस बाबत जब मौके पर मौजूद डीएफओ नीरज नारायण से पूछा गया तो उन्होंने व्यस्त होने का हवाला देकर कैमरे के सामने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

Comments are closed.

Recent Post