AMIT LEKH

Post: सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा

सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा

विभाग के कनीय अभियंता खुद कर रहे गेंहू की खेती

न्यूज़ डेस्क,सुपौल

संतोष कुमार,प्रभारी ब्यूरो

अमिट लेख

सुपौल : त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के कोशी कलौनी चौक स्थित जलसंसाधन विभाग के कार्यालय परिसर में खाली जमीन है। इस बेशकीमती भूखंड पर लोगों ने कब्जा कर रखे हैं। लेकिन इसमें कर्मचारी भी विभाग की भूमि कब्जाने में पीछे नहीं हैं। सिंचाई विभाग के परिसर में लगभग दो एकड़ से अधिक भूमि ऐसी है। जिस पर सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता खुद खेती कर रहे हैं। लगभग 25 बर्षो से इसकी बंदोबस्त भी नही हुई है। कई बार सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत अधिकारियों तक पहुंच रही है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। कुछ लोगों ने तो यहां तक बताया कि विभाग को सब कुछ पता है। लेकिन वरीय अधिकारियों की मिलीभगत से खेती हो रही है। विभाग के पास कृषि योग्य इतनी सारी जमीन है।

फिर बंदोबस्त क्यो नहीं किया गया? खेती होने की जानकारी विभाग के वरीय अधिकारी को नही है। इन सारे सवाल विभागीय अधिकारी को कठघरे में खड़ा करता है। अब सवाल उठता है कि विभाग की जमीन बंदोबस्त नही होने से प्रतिबर्ष लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। लेकिन मामले में फेंका फेंकी हो रही है। ग्रामीण व कार्यालय सूत्रों ने बताया कि सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता ऋषि सिन्हा के द्वारा वर्षो से भूमि पर अबैध कब्जा कर गेंहू उत्पादन किया जा रहा है। जल संसाधन विभाग त्रिवेणीगंज प्रमंडल के ईई चंदन कुमार ने बताया कि विभाग की कुल कितनी जमीन है। उनमें से कितनी भूमि बंदोबस्त हुई है या नही कितने पर अतिक्रमण है। राजस्व मिलता है कि नहीं इसकी जांच करायी जाएगी।

Recent Post