AMIT LEKH

Post: उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुअर में मची 75 वें गणतंत्र दिवस की धूम

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुअर में मची 75 वें गणतंत्र दिवस की धूम

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट :

भीषण शीतलहर में भी स्कूली छात्र- छात्राओं ने विभिन्न राष्ट्रभाव का अलख जगाया

विद्यालय शिक्षक और उपस्थित ग्रामीणों ने हर क्षण बढ़ाया बच्चों का हौसला

कभी प्रखंड स्तर पर ख्यातिबद्ध था महुअर का राजकीय मध्य विद्यालय

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

कमलेश यादव

सेमरा बाजार, (संवाददाता)। देश के 75 वें गणतंत्र दिवस का आयोजन यूँ तो देश-व्यापी है। परन्तु मौसम के बिगड़े मिजाज को चुनौती देते हुये पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा-2 प्रखंड के सेमरा-कटकुईयां पंचायत के महुअर स्थित राजकीय उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र और छात्राओं ने अपने राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रमों से एक अलग हीं शमाँ बांध दिया।

फोटो : अमिट लेख

इस श्रृंखला में विद्यालय के कक्षा अष्टम की अनवरी, रचना, ज्योति और हमारे नन्हें-मुन्ने बच्चे नृत्य में जबकि चंद्रकला में कक्षा चतुर्थ की सोनम ने बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं, नाटक में कक्षा नवम की आकृति, साक्षी, गुड़िया, अष्टम वर्ग की प्रियांशी, मुन्नी निराला, सीता तथा सातवीं कक्षा की करिश्मा, रंजना, प्रेमशीला आदि बच्चियों का शानदार प्रदर्शन रहा।

छाया : अमिट लेख

बाल-विवाह और दहेज़ जैसी कुप्रथा पर आधारित स्कूली बच्चों का यह नाटक उपस्थित जनसमूह पर विशेष प्रभाव डाला जिसकी सभी लोगों ने सराहना भी की। विद्यालय के कक्षा नवम के आकाश और रविकेश ने नारी शक्ति पर आधारित अपनी-अपनी रचना प्रस्तुत किये।

छाया : अमिट लेख

इस अवसर पर प्रमुख ग्रामीणों में सेवानृवित शिक्षक दीनानाथ पंडित, अमिट लेख के प्रधान संपादक अमरेश कुमार सिंह, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के मनोनीत अध्यक्ष कन्हैया तिवारी, पूर्व छात्र नीतेश पटेल, वार्ड सदस्य सह मध्य विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुजीत बैठा की विशेष उपस्थिति देखी गई। वहीँ, आज राष्ट्र के इस महान पर्व के अवसर पर अन्य वर्षों के मुकाबले विशेष आकर्षक बनाने में प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह सहित सहायक शिक्षकों में क्रमशः रामनरेश बैठा, खुश्बू कुमारी, किरण कुमारी, दीपक जगन्नाथ, उमेश कुमार, रबीरेंद्र कुमार, रमेश कुमार मिश्र, धर्मेश कुमार तिवारी, अमरेश कुमार पाण्डेय, मंगल साह, अनुज कुमार, विकास कुमार यादव, नाईट गार्ड छोटेलाल चौधरी, रसोईया राजेश पाण्डेय एवं श्रीकांत की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम प्रबंधन में जहाँ प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह का सराहनीय योगदान रहा वहीँ कार्यक्रम आयोजन में शिक्षिका खुश्बू कुमारी ने अपने अनुभव से प्रत्येक कर्यक्रम को और अधिक आकर्षक बना दिया जबकि मंच संचालन शिक्षक धर्मेश तिवारी ने किया।

Comments are closed.

Recent Post