AMIT LEKH

Post: समर कैंप के 158 वॉलंटियर्स को मिला प्रमाण-पत्र : बीईओ मनीष कुमार ने किया सम्मानित

समर कैंप के 158 वॉलंटियर्स को मिला प्रमाण-पत्र : बीईओ मनीष कुमार ने किया सम्मानित

रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क

कमजोर बच्चों के लिए उपयोगी साबित हुआ कैंप

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

एकमा, (सारण)। शिक्षा विभाग एवं प्रथम संस्था के सहयोग से आयोजित समर कैंप में योगदान देने वाले एकमा प्रखंड के सभी 158 वॉलंटियर्स को मंगलवार को बीआरसी एकमा में प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण-पत्र पाकर वॉलंटियर्स के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

फोटो : संवाददाता

प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह एफएलएन के नोडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने सभी वॉलंटियर्स को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने समर कैंप के उद्देश्यों और वॉलंटियर्स की भूमिका की सराहना करते हुए प्रमाण-पत्र की उपयोगिता एवं विशेषता के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि शिक्षा विभाग, बिहार सरकार एवं प्रथम संस्था की टीम के सहयोग से एकमा प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों में 1 जून से 30 जून तक समर कैंप का आयोजन किया गया था। कैंप में कक्षा पांच एवं छह के एफएलएन में कमजोर बच्चों को शामिल किया गया। वॉलंटियर्स ने बच्चों को बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणितीय दक्षताओं को बेहतर बनाने में सहयोग किया। यह कार्यक्रम कमजोर बच्चों के लिए काफी लाभदायक साबित हुआ। समर कैंप इस वर्ष संचालित एफएलएन कार्यक्रम का दूसरा चरण था। कार्यक्रम में प्रखंड सहायक नोडल शिक्षिका कुमारी अंजना, निपुण प्रखंड इकाई एकमा के सदस्य रंजन कुमार चौरसिया, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, आईसीटी कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार सिंह, शिक्षक उपेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार ओझा, संजय कुमार भारती, अजीत कुमार, अमितेश कुमार सिंह, अरुण कुमार यादव समेत बीआरसी के लेखापाल एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post