AMIT LEKH

Post: शिक्षा को रचनात्मक एवं गतिविधि आधारित बनाने की दिशा में शिक्षक राहुल सिंह ने किया सराहनीय पहल

शिक्षा को रचनात्मक एवं गतिविधि आधारित बनाने की दिशा में शिक्षक राहुल सिंह ने किया सराहनीय पहल

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 25 नवम्बर 2026

महेंद्रनाथ संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक विद्यालय, रसूलपुर में शिक्षा को रचनात्मक एवं गतिविधि आधारित बनाने की दिशा में शिक्षक राहुल सिंह की सराहनीय पहल

किताबों से आगे रचनात्मकता को सम्मान, उत्कृष्ट प्रोजेक्ट बनाने वाले विद्यार्थी हुए सम्मानित

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

एकमा, (सारण)। सारण जिले के एकमा प्रखंड के रसूलपुर स्थित महेंद्रनाथ संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा को रचनात्मक एवं गतिविधि आधारित बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की गई। दीपावली एवं छठ पूजा अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को दिए गए प्रोजेक्ट कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को शिक्षक राहुल कुमार ने प्रमाण-पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, कल्पनाशीलता और नवाचार के माध्यम से आकर्षक एवं उपयोगी प्रोजेक्ट तैयार किए। उनकी रचनात्मकता और उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद बच्चों में विशेष उत्साह और खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर शिक्षक राहुल कुमार ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल पाठ्य पुस्तकों का ज्ञान प्रदान करना नहीं है, बल्कि प्रत्येक बच्चे के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखरने का अवसर देना भी है। प्रोजेक्ट कार्यों के माध्यम से बच्चों में रचनात्मक सोच, आत्मविश्वास और नई चीजें सीखने की प्रवृत्ति विकसित होती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा से आगे बढ़कर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने तथा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती हैं। इस मौके पर प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post