AMIT LEKH

Post: धर्म सभा मानस मंडली ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया

धर्म सभा मानस मंडली ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया

रिपोर्ट : वैशाली डेस्क, 25 नवम्बर 2026

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को राजापाकर दक्षिणी पंचायत के वार्ड संख्या 13 स्थित एक आवासीय परिसर में आयोजित हुआ संगीतमय सुंदरकांड का पाठ

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

राजापाकर, (राजेन्द्र कुमार)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया और भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की आराधना की। कार्यक्रम में मानस मंडली के सदस्य धर्मनाथ सिंह, शिवजी सिंह, रामदेनी सिंह, परमानंद सिंह, नवीन सिंह, सत्यप्रकाश सिंह एवं अवध सिंह ने मधुर स्वर और संगीत के साथ सुंदरकांड की प्रस्तुति दी। संगीतमय पाठ से पूरा परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। इस अवसर पर मानस मंडली के सदस्य शिवजी सिंह ने सुंदरकांड पाठ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से मनुष्य को मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। भगवान हनुमान की भक्ति से जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति मिलती है। सुंदरकांड का श्रवण एवं पाठ परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। मौके पर त्रिभुवन सिंह, अरुण सिंह, गौतम सिंह, उत्तम सिंह, गौरव सिंह, छोटू सिंह, धीरज सिंह सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post