AMIT LEKH

Post: सेंको ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

सेंको ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 25 नवम्बर 2026

वैशाली के रहने वाले हैं तीनों आरोपी, 11 अन्य की भी हुई पहचान

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। शहर के सुप्रिया रोड स्थित सेंको ज्वेलर्स में 18 नवंबर 2026 को हुई हथियारबंद लूट की घटना का बेतिया पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की विशेष अनुसंधान टीम (SIT) ने तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। वरिय पुलिस अधीक्षक बेतिया कुमार गौतम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना के बाद पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। घटनास्थल पर एफएसएल एवं डॉग स्क्वायड की टीम ने आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने वैशाली जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरज कुमार सहनी, रोशन कुमार और कुंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुरज कुमार सहनी पर घटना की योजना बनाने तथा सहयोगियों को सिम कार्ड उपलब्ध कराने का आरोप है। रोशन कुमार पर घटना की योजना बनाने और अपराध से अर्जित संपत्ति को खपाने में भूमिका निभाने का आरोप है। वहीं, कुंदन कुमार पर लूटे गए सोने को खपाने की योजना बनाने का आरोप है।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास

1. सुरज कुमार सहनी

– बगहा थाना कांड संख्या 96/23, दिनांक 12.07.2023, धारा 302/34 आईपीसी एवं 27 आर्म्स एक्ट (सुपारी हत्या)।
– बगहा थाना कांड संख्या 113/23, दिनांक 07.08.2023, धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट।

2. कुंदन कुमार

– सहायक खजांची हाट (पूर्णिया) थाना कांड संख्या 146/24, दिनांक 26.07.2024, धारा 310(2) बीएनएस एवं 25(1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट (नकली ज्वेलरी लूट)।
– एससी/एसटी (वैशाली) थाना कांड संख्या 04/20, दिनांक 02.02.2020, धारा 341/323/354/504/506 आईपीसी एवं एससी-एसटी एक्ट की विभिन्न धाराएं।रोशन कुमार का आपराधिक इतिहास प्रेस विज्ञप्ति में उल्लेखित नहीं है।

11 अन्य आरोपियों की पहचान

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के स्वीकारोक्ति बयान, तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर इस घटना में संलिप्त 11 अन्य आरोपियों की भी पहचान की गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है, बेतिया पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Recent Post