AMIT LEKH

Post: बेतिया : मीना बाजार के दुकानदारों ने महापौर का किया अभिनंदन

बेतिया : मीना बाजार के दुकानदारों ने महापौर का किया अभिनंदन

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 25 नवम्बर 2026

तीन करोड़ की लागत से मीना बाजार क्षेत्र के डबल लेन मेन रोड और नाला निर्माण का कार्यादेश जारी करने को लेकर मीना बाजार आमंत्रित कर दुकानदारों ने महापौर का किया अभिनंदन

बोलीं महापौर जिला का सबसे पुराने मॉल “मीना बाजार” जैसे धरोहर के आसपास वाले व्यावसायिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना शुरू से ही उनकी प्राथमिकता

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर के सोवा बाबू चौक से मीना बाजार के समीपवर्ती अवंतिका चौक, शीतला माता मंदिर चौक, ट्रैफिक चौक होते हुए जंगी मस्जिद रोड के रास्ते खुदाबख्श चौक तक वर्षों से जर्जर और बदहाल मुख्य सड़क के कायाकल्प की बहुप्रतीक्षित पहल शुरू हो गई है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से मेन रोड के पुनर्निर्माण और आरसीसी नाला निर्माण का कार्यादेश जारी होने पर क्षेत्र के दुकानदारों एवं व्यवसायियों ने नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया को मौके पर आमंत्रित कर फूलों की माला और गुलदस्ता भेंटकर नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि सबसे पुराने मॉल के रूप में मीना बाजार जैसे बेतिया राजकालीन ऐतिहासिक धरोहर मीना बाजार और इसके आसपास के व्यावसायिक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी शुरू से प्राथमिकता रही है। सड़क और आरसीसी नाला निर्माण से इस महत्वपूर्ण व्यावसायिक इलाके को बदहाल सड़क, जल निकासी की समस्या और आवागमन की परेशानी से राहत मिलेगी। उन्होंने इसे शहर के आधारभूत संरचना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। नागरिक अभिनंदन करने वालों में ओबेद अहमद, सुमित कुमार गुप्ता, नितेश कुमार सोनी, जमील अहमद, अजीत कुमार, नासिर खान, कृष्ण प्रसाद, इमरान अहमद खान, मुकेश कुमार, अजय कुमार, डॉ. एजाज अहमद, अशोक तोदी, राजकुमार गुप्ता, आशीष कुमार गुप्ता और अविनाश कुमार,रिंकू वर्णवाल, गुड्डू वर्णवाल, लक्ष्मण जी, राजीव, नितेश,सोनू कुमार,मनीष कुमार,प्रभु जी,अजीत कुमार और विजय कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Recent Post