![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
दो बच्चों की मां और एक युवक का शव कटहल के पेड़ से फंदे से लटका हुआ मिला
बांका से अनुप कुमार की रिपोर्ट :
बांका, (अमिट लेख)। बांका में एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटकता पाया गया. प्रथम द्ष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। दो बच्चों की मां और एक युवक का शव कटहल के पेड़ से फंदे से लटका हुआ मिला। पेड़ से लटक रहे शव को देखकर लोगों के बीच सनसनी फैल गयी। मृतक युवक का आज ही तिलक होने वाला था। सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगुनिया गांव की ये घटना है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगुनिया गांव में उस समय सनसनी फैल गयी जब दो शव पेड़ से झूलते मिले। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान रघु दास और सविता देवी के रूप में हुई है। मृतक रघु का विवाह तय हो गया था और शनिवार को ही उसका तिलक होने वाला था। लेकिन उसके पहले ही उसकी मौत हो गयी है। मृतका मुकेश दास की पत्नी दो बच्चों की मां थी। उसका पति गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। लोगों के बीच चर्चा है कि सविता और रघु के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध थे। वही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुड़ी हुई हुई है।