हमारे जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :
एक कारोबारी गिरफ्तार तो एक हुआ फरार
न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार
– अमिट लेख
सुपौल, (ब्यूरो रिपोर्ट)। जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र लतौना वार्ड नंबर 15 कल रोज शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी कर 5 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी, कि लतौना वार्ड नंबर 15 निवासी जोहन उम्र 36 वर्ष के घर में शराब रखकर बिक्री की जा रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर से 5 लीटर देसी शराब प्लास्टिक के गेंलन के साथ जोहन को गिरफ्तार कर लिया। वही थाना क्षेत्र के डपरखा वार्ड नंबर 27 निवासी गजेंद्र सरदार के घर की छापामारी करने के दौरान घर में रखें प्लास्टिक के गैलन 15 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। परन्तु, मौके से कारोबारी फरार हो गया। इस बाबत थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि शराब मामले में एक कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया। दुसरे कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।








