AMIT LEKH

Post: शौच के बाद पोखर किनारे हाथ-पैर धोने गए अधेड़ की डूबने से मौत

शौच के बाद पोखर किनारे हाथ-पैर धोने गए अधेड़ की डूबने से मौत

रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क

पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए कृष्णा प्रसाद, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

एकमा, (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के पारसगढ़ बाजार में मंगलवार को पोखर में डूबने से 56 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान पारसगढ़ बाजार निवासी स्व. चंडी साह के पुत्र कृष्णा प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि कृष्णा प्रसाद शौच के बाद परसा स्थित महंत जी के पोखरा के किनारे हाथ-पैर साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। आसपास के लोगों को घटना की जानकारी होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पोखर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कृष्णा प्रसाद मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Recent Post