![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
संगठन की मजबूती के लिए हर बूथ दस यूथ तैयार करने को लेकर लगातार क्षेत्र भ्रमण कर पार्टी पदाधिकारी काम कर रही है
रिपोर्ट : जितेंद्र कुमार हमारे जिला प्रभारी
– अमिट लेख
सुपौल, (विशेष)। लोजपा (रा) सुपौल जिला इकाई का प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम किशुन यादव ने किया। जहा प्रदेश महासचिव सह सुपौल उप प्रभारी रतन पासवान मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम किशुन यादव ने कहा लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) संगठन की मजबूती के लिए हर बूथ दस यूथ तैयार करने को लेकर लगातार क्षेत्र भ्रमण कर पार्टी पदाधिकारी काम कर रही है। पार्टी का विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को लेकर लोजपा नेता हर बूथ पर जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को पिपरा प्रखंड अध्यक्ष सुरेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्षों के साथ संगठन की मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव रतन पासवान ने कहा बिहार में कानून व्यवस्था बिल्कुल ही फैल कर चुकी हैं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है रोज लूट हत्या अपहरण बलात्कार जैसी वारदातो से आमजन कराह रहा है और हमारे मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में पलटी वाजी का खेल खेल रहे हैं, इनके इस खेल से बिहार की जनता उब चुकी है अब बिहार को एक साफ सुथरा और सबकी तरक्की का सोच रखने वाले बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन से बिहार की तरक्की के लिए तत्पर चिराग पासवान जी जैसे नेता चाहिए। आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में जनता चिराग पासवान जी के साथ मजबूती से खड़ा दिखेगी इसको लेकर पूरे बिहार में संगठन की मजबूती के लिए पार्टी के तमाम कार्यकर्ता काम कर रही है। बैठक में जिला महासचिव ललित कुमार भारती मिडिया प्रभारी सुनील कुमार वरिष्ठ लोजपा रा नेता भोला पासवान, पंचायतीराज जिलाध्यक्ष योगानंद पासवान प्रखंड उपाध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, संतोष कुमार, प्रवक्ता सुरेन्द्र ठाकुर पंचायत अध्यक्ष संजय पासवान,वालेश्वर महतो, जियानंद सिंह, विकास कुमार,मनोहर सिंह, शत्रुघ्न मंडल,विजय साह मोहम्मद जफर सहित दर्जनों लोजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।