AMIT LEKH

Post: नानी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहे युवक की गोली मार कर हत्या

नानी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहे युवक की गोली मार कर हत्या

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

गया जिले में लगातार हो रही हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (ए. एल. न्यूज़)। बिहार के गया जिले में लगातार हो रही हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। यहां एक बार फिर एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी गई है। युवक की पहचान अंकित कुमार (18) के रूप में की गई है। बताया गया कि वह अपनी नानी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था। बीती रात 10 बजे से ही वह लापता था। जिसके बाद उसका शव बधार में मिला है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मामला गुरारू थाना के तिनेरी गांव से जुड़ा है।

कोडवार गांव के रहने वाले मनोज सिंह का लड़का अंकित कुमार अपने नाना दुधेश्वर सिंह के यहां बचपन से रह रहा था। नाना के घर में रह कर ही वह पढ़ाई-लिखाई कर रहा था। मृतक के नाना के घर के लोगों का कहना है कि अंकित बीती रात 10 बजे के बाद से लापता था। रात में उसकी छानबीन की गई तो कहीं कुछ भी पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह जब उसे ढूंढने के लिए गांव घर के लोग निकले तो अंकित का शव बधार में पड़ा मिला। उसकी छाती में गोली मारी गई है। इसके अलावा कनपटी में भी गोली मारे जाने का जख्म है। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हत्या का कारण और हत्या करने वालों का पता करने में जुटी है। मृतक का मोबाइल भी पुलिस खंगाल रही है। गुरारू थानाध्यक्ष चाहत कुमार का कहना है कि फिलहाल पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। घटना का कारण स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है। जांच चल रही है।

Recent Post