



जनपद में हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में ईद मनी
गली मुहल्लो में बांटी सेवइयाँ, गले मिलकर दिया ईद मुबारक
एक महीने के रोजे का मतलब सिर्फ अपने भूखे रहने से नहीं अपितु उन लाखों करोडो गरीब गुरुबों के भूख का अहसास करना भी है
सैफ आलम
– अमिट लेख
महराजगंज, (विशेष)। जनपद में निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच इस्लाम का ईद उल फितर पर्व बहुत हीं हर्षोल्लास और धूम धाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान के विशेष निर्देशन में हर ईदगाह और मोहल्ले में पुलिस प्रशासन की खास नज़र बनी रही।
एक महीने के रमजान के उपरांत इस्लाम के इस महान पर्व को रोजेदारों के लिए अल्लाह द्वारा बख्शी रहमत का इनाम भी ईद है। जानकारों की माने तो रमजान महीने के ख़त्म होने के दसवे शवाल की पहली तारीख को ईद मनाई जाती है।
इस्लाम के इस महान पावन पर्व का अपना एक खास महत्त्व भी है। एक महीने के रोजे का मतलब सिर्फ अपने भूखे रहने से नहीं अपितु उन लाखों करोडो गरीब गुरुबों के भूख का अहसास करना भी है। सौहार्दपूर्ण एक दूसरे के भाईचारे की भावना के साथ हीं त्योहार मनाने का पर्व ईद है।
इसे मीठी ईद भी कहते हैं। अलविदा नमाज में इस्लाम धर्म मुल्क और मुल्क में बसर करनेवाले समूल जनहित से ओत प्रोत विश्व कल्याण की रहमत और खुशहाली का भी कामना अपने परवर दिगार से करने की सीख देता है। उल्लेखनीय है की सामाजिक सौहार्दता कायम रखने के नीयत से महराजगंज प्रशासन जनपद के चप्पे-चप्पे पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराया था।
एसपी डॉ. कौस्तुभ ने मीडिया से बताते हुये जनपद में हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण तरीके से ईद पर्व मनाये जाने की जानकारी दी है। आज के दिन गली मुहल्ले में सभी जन एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं देते गले मिलकर सेवइयाँ खाते देखे गयें। जो कौमी एकता का भी परिचायक है।