AMIT LEKH

Post: अपने जन्म दिन पर महापौर गरिमा सिकारिया ने दर्जनों गरीब असहायों को कराया भोजन

अपने जन्म दिन पर महापौर गरिमा सिकारिया ने दर्जनों गरीब असहायों को कराया भोजन

बेतिया से उप संपादक मोहन सिंह का चश्मा :

कोरोना त्रासदी काल से आज 1600 वें दिन तक अपने निजी कोष से लगातार संचालित निःशुल्क भोजनालय में हुआ विशेष आयोजन

भोजनालय में दल बल के साथ पहुंचीं महापौर ने दर्जनों गरीब असहायों के बीच अपने हाथ परोसा भोजन

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

मोहन सिंह

– अमिट लेख

बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने अपने जन्मदिन पर रविवार को स्वयं से भोजन परोस कर दर्जनों गरीब असहायों को भोजन कराया।

फोटो : मोहन सिंह

इस मौके पर उन्होंने बताया कि कि आज बेहद खुशी के साथ सुखद संयोग भी है। कोरोना त्रासदी काल से आज 16 फरवरी 2025 तक प्रति दिन संचालित रहे इस निःशुल्क भोजनालय के संचालित होने का 1600 वें दिन का आज सुखद संयोग है।

छाया : अमिट लेख

श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस भोजनालय का संचालन उनके निजी कोष से लगातार होता आया है। इस निःशुल्क भोजनालय में आज 16 फरवरी के उनके जन्मदिन पर उनके पति और नगर पार्षद रोहित कुमार सिकारिया तथा अन्य परिजनों के द्वारा विशेष भोजन उनके द्वारा परोसने का आयोजन किया गया है।

Leave a Reply

Recent Post