AMIT LEKH

Post: चंपारण इलाके में अब छह एसपी करेंगे ड्यूटी..!

चंपारण इलाके में अब छह एसपी करेंगे ड्यूटी..!

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

थानों में अधिकारियों पर काम का दबाव होगा कम

वर्तमान एसपी पद को वरिष्ठ एसपी के पद में बदल दिया गया है, वहीं इसके साथ अब जिले में सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी की नियुक्ति की जाएगी

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण 

मोहन सिंह

– अमिट लेख

बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। बिहार की नीतीश सरकार ने पुलिस विभाग ने नए पद का सृजन किया है। जिसके बाद अब चंपारण के दोनों जिलों में एसपी की संख्या बढाई जा रही है। फिलहाल, बेतिया जिले के लिए मंजूरी दी गीई है। यहां वर्तमान एसपी पद को वरिष्ठ एसपी के पद में बदल दिया गया है, वहीं इसके साथ अब जिले में सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा मोतिहारी जिले के लिए भी यही प्रस्ताव दिया गया है। डीआईजी हरकिशोर राय ने बताया कि बेतिया पुलिस जिला में ग्रामीण एसपी का पद सृजित किया गया है। करीब एक माह पहले इस बावत सरकार की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है। नया पद सृजित होने के बाद जल्द ही इस पद पर पुलिस अधिकारी की तैनाती होगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण एसपी के अधीन 15 से 20 थाने होंगे। वे अपने अधीन थानों का विधि व्यवस्था, केस, अनुसंधान आदि सारे काम की जिम्मेवारी संभालेंगे।

परिस्थिति व काम के अनुसार उनके कार्यो में बदलाव या जिम्मेवारी का अधिकार चंपारण रेंज के डीआईजी के पास होगा। ग्रामीण एसपी के कार्यों का देख रेख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक करेंगे।

पुलिस अधिकारियों के काम पर घटेगा बोझ

बता दें कि बेतिया पुलिस जिला में करीब तीन दर्जन थाने हैं। इस कारण पुलिस अधिकारियों पर काम का भी काफी बोझ है। ग्रामीण एसपी के पोस्टिंग के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को काम करने में आसानी होगी।

मोतिहारी के लिए भी प्रस्ताव दिया गया

डीआईजी ने पूर्वी चंपारण में सिटी एसपी व ग्रामीण एसपी के पद को सृजित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। ये दोनों पद भी सृजित होने की उम्मीद है। नया पद सृजित होते ही सरकार मोतिहारी में भी दोनों पदों पर पुलिस अधिकारियों की तैनाती करेगी।

डीआईजी ने बताया कि पूर्वी चंपारण का क्षेत्र काफी बड़ा है। पूर्वी चंपारण में कई अनुमंडल है। नए पद सृजित होने के बाद पुलिस अधिकारियों को काम करने में आसानी होगी।

Comments are closed.

Recent Post