बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोतोलन के बाद आयोजित किया गया सम्मान समारोह
महापौर श्रीमती सिकारिया और उनके पति सह समाजसेवी स्थानीय नगर पार्षद पति रोहित कुमार सिकारिया द्वारा आमंत्रित सैकड़ों बुजुर्ग महिला पुरुषों को शॉल ओढ़ा कर और मुंह मीठा करा कर सम्मानित किया गया
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चंपारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। नगर के नजरबाग पार्क में महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा पारंपरिक रूप से समारोह पूर्वक झंडोत्तोलन किया गया। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया और उनके पति सह समाजसेवी स्थानीय नगर पार्षद पति रोहित कुमार सिकारिया द्वारा आमंत्रित सैकड़ों बुजुर्ग महिला पुरुषों को शॉल ओढ़ा कर और मुंह मीठा करा कर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोतोलन के बाद आयोजित सम्मान समारोह में महापौर ने कहा कि खुशियां बांटने से बढ़ती हैं। जरूरतमंद की ईमानदार सेवा का फल सर्वदा मीठा होता है। इस मौके पर नवेंन्दु चतुर्वेदी, अरुण जोशी, रवि गोयनका, प्रेम सोमानी, राहुल सराफ, कुश कश्यप, अंकित सिकरिया, सोनू अग्रवाल, तेजस्वी सोमानी, शंकर नाई आदि ने सहयोगी की भूमिका निभाई।








