AMIT LEKH

Post: एसटीएफ ने आधी रात को किया फरार अपराधी का एनकाउंटर

एसटीएफ ने आधी रात को किया फरार अपराधी का एनकाउंटर

रिपोर्ट : पटना डेस्क, 22 सितम्बर 26

कुख्यात अपराधी फेकन गिरफ्तार, 2 महीने पहले सीतामढ़ी कैदी वार्ड से हुआ था फरार

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
पटना, (विशेष ब्यूरो)। सीतामढ़ी सदर अस्पताल परिसर स्थित कैदी वार्ड से पुलिस अभिरक्षा को धता बताकर फरार कुख्यात फेकन कुमार को एसटीएफ की एक विशेष टीम ने सोमवार की मध्य रात करीब दो माह बाद गिरफ्तार कर लिया।

फोटो : विशेष ब्यूरो

एसटीएफ की टीम ने उसे गाढ़ा थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में छापेमारी कर दबोचा है। परसौनी थाना क्षेत्र के सुंदरगामा निवासी फेकन कुमार फरारी के बाद से लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। फेकन कुमार 28 जुलाई को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हो गया था। वह पुलिस से मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस अभिरक्षा में रहने के दौरान उसने शौचालय का वेंटिलेटर तोड़ दिया और उसी रास्ते से निकलकर फरार हो गया। उस समय उसकी सुरक्षा में एक हवलदार, दो गृहरक्षक और दो सैप जवान तैनात थे। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बावजूद फेकन के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

Leave a Reply

Recent Post