AMIT LEKH

Post: पूर्व विवाद को ले दो चचेरे भाइयों पर किया जानलेवा हमला, एक कि कि मौत दूसरा गंभीर

पूर्व विवाद को ले दो चचेरे भाइयों पर किया जानलेवा हमला, एक कि कि मौत दूसरा गंभीर

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 22 सितम्बर 26

मृतक के चचेरे भाई दिव्यांशु के मुताबिक पड़ोस के दीपक पटेल से पूर्व से विवाद चल रहा था

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया/ पश्चिम चम्पारण, (मोहन सिंह)। बेतिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लालगढ़ में सोमवार की दोपहर पूर्व विवाद को लेकर हथियारों से लैस हमलावरों ने दो चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया।

फोटो : मोहन सिंह

तेज धारदार हथियार से किए गए हमले में एक युवक सूरज जयसवाल की मौत हो गयी, जबकि उसका चचेरा भाई शिवम जयसवाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। मृतक की पहचान लालगढ़ निवासी राजू जयसवाल के पुत्र सूरज जयसवाल के रूप में हुई है। वहीं घायल शिवम जायसवाल सुनील जायसवाल का पुत्र है। घटना के बाद आरोपी और उसके सहयोगी मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े हत्या की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी। मृतक के चचेरे भाई दिव्यांशु के मुताबिक पड़ोस के दीपक पटेल से पूर्व से विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर सूरज और शिवम घर से कुछ दूरी पर मौजूद थे। इसी दौरान दीपक अपने कुछ सहयोगियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी हथियारों से लैस थे।

छाया : अमिट लेख

इसके बाद दोनों भाइयों पर हमला कर दिया गया। हमलावरों ने सूरज पर तेज धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वहीं शिवम भी हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Recent Post