AMIT LEKH

Post: डॉ भीमराव अंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

डॉ भीमराव अंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

जनपद महराजगंज से हमारे  ब्यूरो की रिपोर्ट :

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामनिधि पटेल द्वारा ध्वजारोहण किया गया

इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और कला प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया

न्यूज़ डेस्क, जनपद महराजगंज 

तैयब अली चिश्ती

– अमिट लेख
महराजगंज, (ए.एल.न्यूज़)। जनपद के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय बहुआर कला में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

फोटो : चिश्ती

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामनिधि पटेल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और कला प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल रहा और तिरंगे की गौरवशाली उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया। अपने संबोधन डॉ भीमराव अंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश यादव ने कहा कि 15 अगस्त 1947 केवल एक तारीख नहीं, बल्कि 200 वर्षों की अंग्रेज़ी गुलामी से मिली आज़ादी का प्रतीक है। उन्होंने विनम्र भाव से महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, मंगल पांडे, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर आज़ाद, बिरसा मुंडा सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को उनके बलिदान को नमन किया तथा देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

छाया : अमिट लेख

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी शून्य से शिखर तक की यात्रा और लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। कृषि से लेकर अंतरिक्ष तक देश की प्रगति में किसानों, वैज्ञानिकों और देशवासियों का योगदान अमूल्य है। प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सब यहां एकत्रित हुए हैं। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर, जो हमारे देश के स्वाभिमान, बलिदान, और अदम्य साहस का प्रतीक है. सबसे पहले, मैं उन सभी वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपनी जान की आहुति देकर हमें यह अमूल्य स्वतंत्रता दिलाई. इस दिन का महत्व केवल हमारे इतिहास तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम अपने देश को सुरक्षित,और शक्तिशाली बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें’ तो वहीं शिक्षक राजेंद्र कुमार एवं अशर्फीलाल ने चंद्रशेखर आज़ाद भगत सिंह के जीवन पे प्रकाश डालते हुए सभी वीर सपूतों के बलिदान को नमन किया। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सभी अतिथियो प्रशिक्षुवों को आभार व्यक्त किया। इस मौके पर डॉ. भीमराव अंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post