AMIT LEKH

Post: डॉ भीमराव अंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय बहुआर कला में बच्चों ने देखा जादुई कला

डॉ भीमराव अंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय बहुआर कला में बच्चों ने देखा जादुई कला

जनपद महराजगंज से ब्यूरो रिपोर्ट : 

मैजिशियन जादूगर मानव मनोविज्ञान को समझते हैं और इसका उपयोग दर्शकों की धारणा को नियंत्रित करने के लिए करते हैं

न्यूज़ डेस्क, जनपद महराजगंज 

तैयब अली चिश्ती

– अमिट लेख

महराजगंज, (ए.एल.न्यूज़)।  जनपद के ब्लॉक निचलौल क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर से सटे संचालित डॉ भीमराव अंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय बहुआर कला में मैजिशियन जादूगर तपन घोष ने हाथ की सफाई, मनोविज्ञान और विशेष उपकरणों का उपयोग करके मनोरंजन दिखा कर जैसे कई चीजों को गायब करना, एवं प्रकट करना, या उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाना।

फोटो : चिश्ती

वे बच्चों का ध्यान भटका कर बैठे दर्शकों को ऐसी चीजें दिखाये जिसे असली तो नहीं पर जिससे उन्हें लगा कि उन्होंने कोई जादुई शक्ति देखी है। डॉ भीमराव अंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश यादव ने बताया कि मैजिशियन या जादूगर अक्सर स्कूलों में बच्चों का मनोरंजन करने के लिए वे मैजिक या जादू के खेल खेलते हैं, जिससे स्कूल के कार्यक्रम या उत्सव में उत्साह आता है।

छाया : अमिट लेख

अपने प्रदर्शन से वे बच्चों को विज्ञान, रचनात्मकता और विभिन्न कौशलों के बारे में सोचने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। शारीरिक कौशल दिखाते हैं: जादूगर हाथ की सफाई का उपयोग करके दर्शकों को अचंभित करते हैं, जैसे कि किसी चीज को चुटकियों में गायब कर देना या प्रकट करना। ध्यान भटकाते हैं मैजिशियन या जादूगर इस बात का फायदा उठाते हैं कि दर्शक किस चीज़ पर ध्यान दे रहे हैं और उन्हें ठीक उसी समय कुछ और करने के लिए उकसाते हैं, जिससे असली काम हो जाता है। तो वही अध्यापक राजेंद्र कुमार ने बताया कि वे ऐसी चीज़ें दिखाते हैं या ऐसी आवाज़ें सुनाते हैं जो हमारी समझ को भ्रमित करती हैं, जिससे लगता है कि कुछ असंभव घटित हुआ है।

छाया : अमिट लेख

मैजिशियन जादूगर मानव मनोविज्ञान को समझते हैं और इसका उपयोग दर्शकों की धारणा को नियंत्रित करने के लिए करते हैं। वे जानते हैं कि कैसे लोगों के मन को प्रभावित करना है ताकि वे वह विश्वास करें जो जादूगर चाहते हैं। वही अध्यापक संतोष कुमार ने बताया कि जादूगर द्वारा दिखाए जाने वाले कुछ मैजिक सिक्के, कार्ड या अन्य छोटी वस्तुओं को गायब कर और फिर उन्हें अचानक वापस ला कर या रस्सी को काटना और फिर उसे दोबारा जोड़ देना, कार्ड या कॉपी से रंग बदलने रुमाल या अन्य वस्तुएं से दूसरे रंग में बदल जाती हैं। यह एक बहुत ही आम और क्लासिक मैजिक जादुई करतब है, जिसे अक्सर बच्चों की पार्टियों में देखा जाता है।

Comments are closed.

Recent Post