AMIT LEKH

Post: वायरल वीडियो पर राइफल व पिस्तौल लहराने वाला गिरफ्तार, पिस्तौल व राइफल जप्त

वायरल वीडियो पर राइफल व पिस्तौल लहराने वाला गिरफ्तार, पिस्तौल व राइफल जप्त

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

जाँच में पाया गया कि यह विडियो पॉलिटेक्निक कॉलेज महनागनी के पास का है

शशिकांत, पे० राम अयोध्या सिंह, सा० चैलाभार, थाना मझौलिया, जिला प० चम्पारण, बेतिया को रामनगर थाना जिला-बगहा से गिरफ्तार किया गया है

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चंपारण 

मोहन सिंह

–  अमिट लेख

बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। 06 सितंबर 25 को एक विडियो वॉयरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा रायफल एवं एक पिस्टल लहराते हुए विडियो बनाया गया था। जिसका जॉच वरीय पदाधिकारी महोदय के आदेशानुसार किया गया। जाँच में पाया गया कि यह विडियो पॉलिटेक्निक कॉलेज महनागनी के पास का है। जिसमें जयमति देवी, उम्र 40 वर्ष, पति राजेन्द्र महतो, सा० महनागनी वार्ड नं0-10 थाना मुफ्फसिल जिला प० चम्पारण बेतिया के लॉज के पास रायफल एवं एक पिस्टल लहराया गया है। सत्यापन में पाया गया कि यह विडियो सा० चैलाभार, थाना मझौलिया, जिला प० चम्पारण, बेतिया निवासी 01. शशिकांत, पे० राम अयोध्या सिंह 02 सूर्यकांत, पे० शाशिकांत सिंह का है। तत्पश्चात् जयमति देवी, उम्र 40 वर्ष, पति राजेन्द्र महतो, सा० महनागनी, वार्ड नं0-10, थाना मुफ्फसिल, जिला प० चम्पारण बेतिया के आवेदन पर मुफ्फसिल थाना कांड सं0-481/25, दिनांक 06.09.2025, धारा-191 (2)/191 (3)/190/ 308(5)/115(2)/126(2) /352/351(2)/125 BNS, 30 Arms Act एवं 67 IT Act दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। अनुसंधानोपरांत कांड के 01. शशिकांत, पे० राम अयोध्या सिंह, सा० चैलाभार, थाना मझौलिया, जिला प० चम्पारण, बेतिया को रामनगर थाना जिला-बगहा से गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगी :

01. कांड में वॉयरल विडियो में लहराये गये रायफल एवं पिस्टल को जप्त किया गया है।

Comments are closed.

Recent Post