AMIT LEKH

Post: विजयादशमी के मौके पर भक्ति मय नृत्य नाटिका का आयोजन

विजयादशमी के मौके पर भक्ति मय नृत्य नाटिका का आयोजन

औरंगाबाद से एक प्रतिनिधि की रिपोर्ट :

भक्ति मय प्रस्तुतियों पर देर रात तक भक्तगण झूमते रहे

न्यूज़ डेस्क, जिला औरंगाबाद 

एक प्रतिनिधि

– अमिट लेख

औरंगाबाद, (ए.एल.न्यूज़)। विजयादशमी के पावन अवसर पर मां भारती क्लब गढ़वट पवई दुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य भक्ति गंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फोटो : एक प्रतिनिधि

एस. एम. राधा कृष्ण झांकी ग्रुप द्वारा आयोजित विभिन्न नृत्य नाटिकाओं द्वारा धार्मिक संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से किया गया। अध्यक्ष आजाद कुमार कुशवाहा, सचिव शशि कुमार यादव, उपाध्यक्ष रणजीत कुमार, उपसचिव गौतम कुमार, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, एवं उप कोषाध्यक्ष नागेंद्र मेहता ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर मंच के कार्यक्रम का श्री गणेश किया।

छाया : अमिट लेख

अध्यक्ष आजाद कुशवाहा ने अपने संबोधन के क्रम में कहा कि दुर्गा माता की उपासना से शक्ति प्राप्त होती है। शशि कुमार यादव एवं रंजीत कुमार ने शारदीय नवरात्रि की महिमा को प्रस्तुत किया। एस. एम. राधा कृष्ण झांकी ग्रुप के निदेशक सुनील कुमार एवं दिलीप कुमार ने अपने दक्ष कलाकारों के माध्यम से भक्ति गंगा कार्यक्रम को जीवंत किया।

छाया : अमिट लेख

दुर्गा, शिव, पार्वती, हनुमान, काली माता, एवं शीतला माता की झांकी दिखाई गई। उप कोषाध्यक्ष नागेंद्र मेहता एवं मंत्री अंकित कुमार ने कहा कि विगत 35 वर्षों से यहां दुर्गा माता की पूजा संयुक्त रूप से की जाती है। जिसमें समस्त ग्राम वासियों का सहयोग प्राप्त होता है। स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा विभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक सवाल पूछ कर बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान दिया गया । धार्मिक प्रश्नोत्तरी में सफल बच्चे सम्मानित भी किए गए। गायक डी. आनंद ने संचालन करते हुए कहा की मां दुर्गा ने महिषासुर, शुभ और निशुंभ, चण्ड मुंड, मधु कैटभ और रक्तबीज जैसे दुष्ट राक्षसों का संहार इसलिए किया था ताकि वे देवताओं और संसार को उनके अत्याचार से मुक्त कर सकें। यह संघर्ष धर्म की जीत और बुराई के अंत का प्रतीक है।स्वरांजलि सेवा संस्थान के कलाकारों की प्रस्तुतियों पर देर तक तालियां बजती रही। इस मौके पर पंकज कुशवाहा, अनुज कुशवाहा, नीरज कुमार,सनी कुशवाहा, धीरेंद्र कुशवाहा, भरत मेहता, रॉकी कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, अनमोल कुशवाहा, आलोक कुशवाहा, कुंदन कुशवाहा, बिट्टू कुमार, अभिनेत्री रानी कुमारी ,अभिनेता मंटू कुमार , एवं राहुल कुमार की भूमिका सराहनीय रही। मंच पर महिषासुर का दुर्गा माता ने मर्दन किया। दुर्गा माता की जय, काली माता की जय, शिव शंकर भगवान की जय, कृष्ण कन्हैया भगवान की जय आदि नारे गुंजायमान होते रहे। स्थानीय छोटे-छोटे बच्चों ने भी छोटी-छोटी गईया छोटे-छोटे ग्वाल पर अपनी भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष आजाद कुमार कुशवाहा ने किया। तकनीकी सहयोग विकास कुमार ने प्रदान किया।

Leave a Reply

Recent Post