![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
गम्हरिया कला गांव में श्री राम लक्ष्मण जानकी हनुमान सह सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 501 कुंवारी कन्याओं द्वारा जल यात्रा निकाला गया
✍️ दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो
– अमिट लेख
मोतिहारी, (धार्मिक)। पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया कला गांव में श्री राम लक्ष्मण जानकी हनुमान सह सपरिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 501 कुंवारी कन्याओं द्वारा जल यात्रा निकाला गया।
जल यात्रा कमरिया कला से होते हुए दुधैरा उत्तरवाहिनी नदी पर पहुंची। जहां अचार्य रंजीत कुमार तिवारी के अचार्यजत्व मे वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन कर उत्तर वाहिनी नदी के पवित्र जल को भर कर यज्ञ स्थल लाया गया। जानकारी देते हुए आचार्य रंजीत तिवारी ने बताया कि एक मई को जल यात्रा किया गया। दो मई को नगर में शोभा यात्रा निकलेगा। वही तीन मई को प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा। मौके पर उपअचार्य रवि तिवारी, गुड्डु ओझा, लड्डु पाठक, आलोक तिवारी सहित अन्य लोग शामिल थे।