



गोलियों के तड़तड़ाहट से दहला मोतिहारी, बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग एक की मौत, 4 लोग जख्मी, गैंगवार की आशंका
दो अन्तर जिला अपराधी शहर के खुदा नगर से गिरफ्तार,पुछताछ जारी
✍️ दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो
– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष)। छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया चौक पर उस वक्त हड़कंप मच गया। जब बाइक सवार अपराधियो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई। जबकि 4 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। मृतक सन्नी कुमार उर्फ प्रिंस मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा का रहने वाला था। वो यहां शादी समारोह में भाग लेने आया था। इस मामले में पुलिस खोदानगर निवासी साहिल समेत दो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक छतौनी थाना क्षेत्र के मढिया निवासी देवा साह अपने अन्य साथियों के साथ घर के पास ही पान दुकान पर कोल्ड ड्रिंक्स पी रहा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान देवा के साथ वहां मौजूद विराट पटेल, मेराज, यश प्रकाश को गोली लगी। इसी दौरान शादी में आये प्रिंस को भी गोली लग गयी। जिसे इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की मठिया निवासी जितेंद्र पासवान के बेटी की शादी में शामिल होने के लिए प्रिंस मुजफ्फरपुर से मठिया आया था। वह चौक पर कोल्ड ड्रिंक्स पीने आया था। तभी अपराधियों की चलाई गोली उसे लग गयी। घटना स्थल से 9 खोखा पुलिस ने बरामद किया है। वहीं आसपास में लगी सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की। पुलिस कप्तान ने बताया की देवा का अपराधिक इतिहास है। उसी की हत्या की नीयत से अपराधी आये थे। सरेआम हुआ फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है। और फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। लेकिन अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। कि प्रिंस की हत्या के पीछे बदमाशों का मकसद क्या था। रंजिश में इस हत्या को अंजाम दिया गया या फिर कोई विवाद। फिलहाल पुलिस में जुटी है।