AMIT LEKH

Post: लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए निकला मतदाता जागरूकता फ्लैग मार्च

लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए निकला मतदाता जागरूकता फ्लैग मार्च

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया फ्लैग मार्च का शुभारंभ

शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान के संकल्प के साथ गूंजे जागरूकता के नारे

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण 

मोहन सिंह

– अमिट लेख

बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन—2025 को लेकर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से एक भव्य मतदाता जागरूकता फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

जिला समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर फ्लैग मार्च को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव है। प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट लोकतंत्र की शक्ति को और सशक्त बनाता है। प्रशासन का यह प्रयास है कि जिले में शत–प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो। यह फ्लैग मार्च जिला स्वीप कोषांगएवं पुलिस प्रशासन, बेतिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। मार्च समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर सुप्रिया रोड, छावनी, राज ड्योढ़ी, पॉवर हाउस चौक होते हुए बेतिया पुलिस लाइन तक पहुंचा।

छाया : अमिट लेख

पूरे मार्ग में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी, स्वीप कोषांग के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी मतदान अवश्य करें, पहले मतदान, फिर जलपान” जैसे नारों के साथ नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करते रहे। पुलिस लाइन पहुंचने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने आगामी 11 नवम्बर 2025 को होने वाले शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान में सक्रिय भागीदारी की शपथ ली। फ्लैग मार्च में शामिल प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती तभी संभव है जब प्रत्येक पात्र मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने आम जनता से अपील की कि मतदान के दिन घर से निकलकर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर समाहर्ता–सह–लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, डीएसपी श्री देवानंद राउत, जिला स्वीप कोषांग की नोडल पदाधिकारी, श्रीमती नगमा तबस्सुम, मीडिया कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री राकेश कुमार, स्वीप कोषांग की सदस्य सुश्री मैरी एडलिन, राम इकबाल सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post