



प्रखंड क्षेत्र के अनुमंडलीय अस्पताल दुलौर नेशनल हाईवे के नजदीक से बहुआरा जाने वाले मुख्य सड़क पर निर्मित गेट का राज्यसभा सांसद एवं बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया उद्घाटन
स्थानीय वयोवृद्ध दिवंगत भाजपा नेता बिंदेश्वरी सिंह की याद में बनाया गया है मुख्य द्वार
✍️ अनुमंडल ब्यूरो, अरुण कुमार ओझा
– अमिट लेख
जगदीशपुर, (आरा/भोजपुर)। प्रखंड क्षेत्र के अनुमंडल अस्पताल दुलौर के नजदीक नेशनल हाईवे के करीब बहुआरा जाने वाली सड़क के मुख्य द्वार का उद्घाटन, बिहार सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने किया।
इस अवसर पर उनके साथ आरा सदर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मिथलेश कुशवाहा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, वर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीशपुर विवेक कुशवाहा, भाजपा नेता रमेश सिंह, भाजपा नेता श्रीमंत नारायण सिंह, भाजपा नेता प्रदीप सिंह, भाजपा नेता माधव केसरी, भाजपा नेता आरके चंचल, भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य जी सहित कई पंचायतों के मुखिया, सरपंच एवं वार्ड सदस्य शामिल रहे।
सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। आपको बता दें कि पिछले दिनों वयोवृद्ध भाजपा नेता स्वर्गीय बिंदेश्वरी सिंह का निधन हो गया था। उनकी याद में उनके पैतृक गांव बहुआरा जाने वाले मुख्य मार्ग को बेहतर ढंग से बनाया गया। साथ हीं मुख्य मार्ग पर उनके नाम पर गेट का निर्माण किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आनंद मोहन को जिस तरह कानून में संशोधन कर रिहा किया गया वह गैरकानूनी है।
साथ ही साथ उन्होंने कहा कि हत्या के दोषी आनंद मोहन के खिलाफ परिवार वालों ने याचिका दायर की है न्याय मिलेगा। वही बागेश्वर धाम पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग बागेश्वर धाम का विरोध कर रहे हैं। जरा ये लोग ओवैसी का विरोध करके बताएं तब मैं जानू। ओवैसी को विरोध करने की हिम्मत नहीं है वही जगदानंद सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राजद को हिंदू देवी-देवताओं से नफरत है। केवल मुस्लिम वोट बैंक को सुदृढ़ करने के लिए प्रयासरत हैं। वहीं नीतीश कुमार पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अच्छी बात है। प्रयास करते रहे विभिन्न पार्टियों को एकजुट करते रहें उन्हें पूछता ही कौन है।