AMIT LEKH

Post: देश के ख्यातिबद्ध पत्रकार को मातृ शोक

देश के ख्यातिबद्ध पत्रकार को मातृ शोक

वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार की मां का निधन बुधवार को पटना एम्स में हो गया। जिसको लेकर शोक व्यक्त करने वालो का ताँता लगा है

✍️ जिला न्यूज़ ब्यूरो

– अमिट लेख

मोतिहारी, (विशेष)। देश के ख्यातिबद्ध वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार की मां का निधन बुधवार को पटना एम्स में हो गया। जिसको लेकर शोक व्यक्त करने वालो का ताँता लगा है। बताते चले कि उनका अंतिम संस्कार गोविन्दगंज के जितवारपुर में किया जायेगा। शोक व्यक्त करने वालो में जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष ओजैर अंजूम, सेक्रेटेरी अरूण तिवारी, कार्यकारी सदस्य संजय पाण्डेय, अंजनी अशेष, सत्य नरायण प्रसाद, राजेन्द्र मिश्रा के साथ हीं अमिट लेख परिवार से प्रधान संपादक अमरेश कुमार सिंह, सह संपादक मोहन सिंह, अभिषेक आनंद, रामबालक राम, दिवाकर पाण्डेय, सुमन मिश्र, अमित तिवारी, रमेश शर्मा, नन्दलाल पटेल, भगवान सिंह सहित पत्रकारो ने शोक व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मा की शांति हेतु कामना किया है।

Comments are closed.

Recent Post