बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
घने कोहरे के बीच चल रही पछिया बर्फीली हवा और पड़ रही कड़ाके की ठंड से आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। पिछले तीन दिनों से पश्चिम चंपारण शीतलहर के चपेट में है इसके कारण जनजीवन पूरी तरह हस्त व्यस्त हो गया है।

घने कोहरे के बीच चल रही पछिया बर्फीली हवा और पड़ रही कड़ाके की ठंड से आमजन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। वही छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही बच्चे ठंड से बीमार भी हो रहे हैं। इस आफत भरी सर्दी में खासकर गरीब लोगों एवं मजदूरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन एवं नगर निगम के द्वारा कहीं भी चौक चौराहा पर अलाव की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।

भाजपा नेता आनंद सिंह, भाकपा माले के पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, कांग्रेस नेता इरशाद अहमद, एवं जदयू नेता माधव सिंह आदि ने नगर निगम से नगर के चौक चौराहा पर शीघ्र ही अलाव की व्यवस्था किए जाने की मांग किया है।








