बेतिया से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
पूर्व में भी युवक पर चाकू से हुआ था जानलेवा हमला
उक्त वारदात में शामिल एक अभियुक्त फरार चल रहा है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पश्चिम चम्पारण, (अमित तिवारी)। नरकटियागंज में नंदपुर ढाला रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक की ओर गये लोगों की नजर झाड़ियों में पड़े युवक के शव पर पड़ी और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने शव के पास एक कट्टा बरामद किया है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 7 निवासी विजय साह के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है पुरानी रंजिश में युवक की हत्या की हुई है।
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम 7 बजे अपने घर से युवक पान खाने निकला था, उसके बाद से वह गायब हो गया। शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव मिला। इसके पूर्व भी युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था।

हालांकि उस घटना में युवक की जान बच गई थी। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की थी एक फरार चल रहा था। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि युवक का शव बरामद हुआ है जांच पड़ताल कि जा रही है एक देशी कट्टा भी घटना स्थल से बरामद किया गया है।
इससे पूर्व भी युवक को चाकू से गोदकर रेलवे ट्रैक के किनारे फेक दिया गया था हालांकि उस समय इलाज के बाद युवक की जान बच गई थी। मामले में 3 आरोपियों को जेल भेजा गया था। लेकिन घटना में शामिल एक आरोपी फरार चल रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है। मृतक की पत्नी ने बताया कि चाकू बाजी के घटना के बाद आरोपियों के परिजनों द्वारा बार बार केश उठाने की धमकी दी जा रही थी इसकी सूचना पुलिस को दी गई है लेकिन पुलिस कार्रवाई करने के बजाय आश्वाशन देती रही।आज उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या में शामिल अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कि है।








