AMIT LEKH

Post: गोली मारकर एक युवक की हत्या, पूर्व में भी हुआ था चाक़ू से हमला

गोली मारकर एक युवक की हत्या, पूर्व में भी हुआ था चाक़ू से हमला

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

पूर्व में भी युवक पर चाकू से हो चुका था जानलेवा हमला

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज में नंदपुर ढाला स्थित रेलवे ट्रैक के समीप एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

मृतक की पत्नी मायामती देवी

शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक की ओर गए लोगों की युवक के शव पर पड़ी और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है मृतक की पहचान वार्ड संख्या 7 निवासी विजय साह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम 7 बजे अपने घर से युवक पान खाने निकला था।

उसके बाद से वह गायब हो गया शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे उसका शव मिला पुलिस ने शव के पास एक कट्टा बरामद किया है। एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि पुरानी रंजिश में ही युवक की हत्या की गई है इससे पूर्व दो माह पहले भी युवक को चाकू से गोदकर रेलवे ट्रैक के किनारे फेक दिया गया था हालांकि युवक की जान बच गई थी।

नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह

मामले में 3 युवकों को जेल भेजा गया था। लेकिन घटना में शामिल एक युवक फरार चल रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना की हर पहलू की जांच की जा रही है उधर घटना से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर दिया।

मृतक की पत्नी ने बताया कि चाकू बाजी के घटना के बाद आरोपियों के परिजनों द्वारा बार बार केस उठाने की धमकी दी जा रही थी इसकी सूचना पुलिस को दी गई है लेकिन पुलिस आश्वाशन देकर पल्ला झाड़ लेती थी। आज उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटनास्थल पर जायजा लेता पुलिस दल

परिजनों ने हत्या में शामिल अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कि है। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का शख्त निर्देश दिया।

Comments are closed.

Recent Post