बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
स्थानीय विधायक सह पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के अनुरोध पर महापौर ने 02 फरवरी को आयोजित नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक अगले आदेश तक किया स्थगित
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 2 फरवरी, सोमवार को आयोजित होने वाली नगर निगम बोर्ड की सामान्य बैठक अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि स्थानीय विधायक सह पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी के अनुरोध पत्र के आलोक में विभिन्न एजेंडों पर विचार के लिए आयोजित होने वाली यह बैठक अगले आदेश तक के लिए स्थगित की गई है। महापौर ने बताया कि बिहार विधान सभा का सत्र जारी रहने को लेकर माननीय विधायक ने नगर निगम बोर्ड की आगामी बैठक की तिथि को स्थगित करने का अनुरोध किया था। महापौर ने बताया कि माननीय विधायक की नगर निगम बोर्ड की बैठक में महत्वपूर्ण भागीदारी के महत्व को स्वीकार करते हुए नगर निगम बोर्ड की अगले 02 फरवरी 2026 को निर्धारित एजेंडे पर आयोजित होने वाली उक्त बैठक अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है। इसकी ससमय सूचना सभी संबंधित एवं माननीय गण को उपलब्ध कराने लिए महापौर श्रीमती सिकारिया ने नगर आयुक्त को पत्र के माध्यम से सूचित किया है।








