AMIT LEKH

Post: छात्रा ने पंखे से लटक कर दे दी अपनी जान, सुसाइड नोट में लिखा मार्मिक प्रसंग

छात्रा ने पंखे से लटक कर दे दी अपनी जान, सुसाइड नोट में लिखा मार्मिक प्रसंग

पटना से हमारे विशेष संवाददाता की रिपोर्ट : 

अब और नहीं, मम्मी-डैडी अपना ख्याल रखियेगा, इंटर की परीक्षा दे रही छात्रा ने पंखे से लटक कर दे दी अपनी जान

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। जिला मुख्यालय आरा से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। आरा में सीबीएससी बोर्ड इंटर की एक छात्रा ने अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने अपनी बीमारी को वजह बताया और माता पिता से अपना ख्याल रखने की बात भी कही। छात्रा की मौत की खबर के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतिका छात्रा की पहचान रेलवे कर्मचारी सतीश कुमार पांडेय की पुत्री अनन्या कुमारी के रूप में की गई। छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि अब मेरे से नहीं हो रहा है, मैं एग्जाम नहीं दे पाऊँगी, मेरी हमेशा तबियत ही खराब रहती है। सब मेरी गलती है, मेरी वजह से परिवार वाले परेशान हैं। अब बहुत हो गया, अब और नहीं, मैं जा रही हूँ। किसी के चलते नहीं, खुद से जा रही हूँ। मम्मी डैडी अपना ध्यान रखियेगा। दीदी, अंश, तुम भी अपना ध्यान रखना… बाय अनन्या/गौरी। मामले में छात्रा के परिजनों ने बताया कि अनन्या इंटर की परीक्षा दे रही थी और आज उसका भौतिकी का पेपर था। कुछ दिन पहले उसे जौंडिस हो गया था और वह बीमार चल रही थी। गुरुवार की रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई। देर रात ही उसने अपने कमरे में दुपट्टा पंखे में बांध कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। सुबह जब वह देर तक नहीं जागी तो परिजनों ने कमरे में झांक कर देखा तो उसका बॉडी पंखे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।

Leave a Reply

Recent Post