AMIT LEKH

Post: लौरिया थाना में नाबालिग की हत्या के दर्ज कांड का सफल उद्भेदन, अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

लौरिया थाना में नाबालिग की हत्या के दर्ज कांड का सफल उद्भेदन, अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 18 अक्टूबर 2026

विनय प्रसाद, साकिन-डुमरा, थाना-लौरिया के फर्दबयान के आधार पर उनके पुत्र की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिए जाने के मामले में कांड दर्ज किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। लौरिया थाना कांड संख्या-544/26, धारा-103(1)/ 61(2)/ 3(5) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत विनय प्रसाद, साकिन-डुमरा, थाना-लौरिया के फर्दबयान के आधार पर उनके पुत्र की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिए जाने के मामले में कांड दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 48 घंटे के अंदर कांड का सफल उद्वेदन करते हुए इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त धर्मेन्द्र कुमार , पिता-सोनू साह, साकिन-डुमरा, थाना-लौरिया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामग्री एवं खून लगा कपड़ा बरामद किया गया।

बरामदगी का विवरण :

1. लोहे का फाइटर (पंजा)।
2. लोहे एवं प्लास्टिक का बना पेचकस।
3. घटना में प्रयुक्त ईंट।
4.खून लगा शर्ट एवं पैंट।

छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी :

1. प्रसन्ना कुमार एम.बी., सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नरकटियागंज।
2. सरफराज अहमद, अंचल पुलिस निरीक्षक, शिकारपुर।
3. इन्द्रजीत पासवान, पु०अ०नि०-सह-थानाध्यक्ष, लौरिया।
4. प्रियंका रंजन, पु०अ०नि०, लौरिया थाना।
5. जयशल कुमार, पु०अ०नि०, लौरिया थाना।
6. प्रिया रंजना, पु०अ०नि०, लौरिया थाना।
7. अजय कुमार राम, पु०अ०नि०, लौरिया थाना।
8. शिवकुमार, पु०अ०नि०, लौरिया थाना।
9. जय किशोर कुमार, सिपाही संख्या-481, लौरिया थाना।
10. विवेक कुमार, सिपाही संख्या-479, लौरिया थाना।

“बेतिया पुलिस अपराध नियंत्रण/लोक व्यवस्था के संधारण में अपने सर्वोत्कृष्ट स्तर के लिए प्रतिबद्ध है”

Leave a Reply

Recent Post