AMIT LEKH

Post: मुजफ्फरपुर में चंदा मांग रही महिलाओं को ‘बच्चा चोर’ समझकर, जमकर किया हंगामा

मुजफ्फरपुर में चंदा मांग रही महिलाओं को ‘बच्चा चोर’ समझकर, जमकर किया हंगामा

पटना से हमारे विशेष संवाददाता का संकलन :

मुजफ्फरपुर में चंदा मांग रही महिलाओं की पुलिस ने बचाई जान

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
मुजफ्फरपुर, (दिवाकर पाण्डेय)। उस समय अफरा तफरी मच गई। जब पूजा का चंदा मांग रही दो महिलाओं को लोगों ने बच्चा चोर समझ जमकर हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना जैसे ही मनियारी थाना के पुलिस को मिली। तत्काल मनियारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच लोगों को समझा बुझा कर दोनों महिलाओं को अपने अभिरक्षा में ले लिया।

फोटो : अमिट लेख

अब पुलिस अभिरक्षा में लिये दोनों महिलाओं से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक के पास की है। जहां दो महिला आज पूजा के चंदा मांगते मांगते पहुंची। इसी बीच कुछ लोगों ने दोनों महिला के बारे में बच्चा चोर होने का अफवाह फैला दिया। फिर क्या था देखते ही देखते जम कर हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच मामला की सूचना मनियारी थाने की पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच दोनों महिला को अपने अभिरक्षा में लेकर थाना पहुंची। अभिरक्षा में लिये गए दोनों महिला ने पुलिस को बताया है की वह दोनों महिला मूल रूप से यूपी के कुशी नगर की रहने वाली है। वर्तमान में कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में रह कर पूजा के लिए घूम घूम कर चंदा मांगने की काम कर रही है। इसी बीच आज लोगों ने उनको बच्चा चोर समझ लिया। वहीं अब पुलिस अभिरक्षा में लिए गए दोनों महिलाओं का मनियारी थाना की पुलिस सत्यापन करने में जुटी हुई है कि महिला सही बोल रही है या फिर लोगों का संदेह सही है। फिलहाल दोनों महिलाओं के पास से एक बैग बरामद हुआ है। जिसमें से एक पूजा का छोटा सा कलश और कुछ पैसे बरामद हुए हैं। किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज़ दोनों महिलाओं के पास से बरामद नहीं हुई है।

Leave a Reply

Recent Post