महराजगंज से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
त्योहारों को शांति से मनाने की अपील हुडदंगियों पर पुलिस की पैनी नजर
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर से सटे पुलिस चौकी बहुआर परिसर में शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक सिंह व उपनिरीक्षक कपिल प्रजापति की उपस्थिति में पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। दीपक सिंह ने होली पर्व के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए। उन्होंने मिश्रित आबादी वाले गांव में किसी की सहमति के बिना रंग न लगाने की हिदायत दी साथ ही नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों और हुडदंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रखने की बात कही।

उन्होंने कहा कि होली के पर्व पर बिना सोचे समझे नशे का सेवन घातक हो सकता है। चौकी प्रभारी ने नागरिकों से नशेड़ी तत्वों की अनावश्यक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने और ऐसे लोगों से दूर रहने की सलाह दी। ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था आपसी सौहार्द बनाए रखने और संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना समय पर पुलिस को देने पर चर्चा हुई। त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। अफवाहों से बचाव और आपातकालीन सेवाओं के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। इस मौके पर उपनिरीक्षक कपिल प्रजापति, हेड कांस्टेबल सरफुद्दीन कांस्टेबल मनीष यादव, आनंद यादव, परमेश्वर यादव, ग्राम प्रधान श्यामसुंदर गुप्ता, रियाजुद्दीन खान, मौलाना अख्तर हुसैन मिस्बाही, हारून हाशमी उर्फ रौजा बाबा, छबिलाल भारती, हसीर उर्फ नन्हे शेख,मुस्तफा अंसारी जमालुद्दीन अंसारी दीपक तिवारी, भास्कर शर्मा सहित सम्मानित नागरिक, और ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।








