बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
कृषि भूमि छीनना और गरीबों को उजाड़ना बंद हो : सुनील कुमार राव
जिला समाहर्ता ने एलाइनमेंट चेंज करने पर विचार का आश्वासन दिया: किसान महासभा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। अखिल भारतीय किसान महासभा, खेत-खेती-किसान बचाओ संघर्ष समिति, नौतन और भाकपा (माले) के नेतृत्व में गोरखपुर- सिली गुडी एक्सप्रेसवे के नाम पर जबरन कृषि भूमि छीनने, गरीबों, किसानों का घर उजाड़ने , धार्मिक स्थलों को तोड़ने और सम्पूर्ण इलाके को पर्यावरणीय संकट में डालने और बगहीं के बेतिया राज की जमीन पर बसे गरीबों को उजाड़ने के खिलाफ पश्चिम चम्पारण के जिला समाहर्ता के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा, केन्द्र व राज्य की मोदी-नीतीश सरकार ने विकास के नाम पर हमारे भोजन की गारंटी को ताक पर रखकर अन्नदाता किसानों की भुमिका को कम आंककर उनकी खेती योग्य बहुफसली जमीन, गरीबों की झोंपड़ी/मकान, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, धार्मिक जगहों को छीनकर हमारे जिंदगी को तबाह तो कर ही रही है।

यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान महासभा के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय पार्षद सुनील कुमार राव ने कहा कि नौतन प्रखंड से सिलि गुडी-गोरखपुर एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए प्रस्तावित किया गया है। पूर्व में इसका जो एलाइनमेंट था उससे नौतन बैरिया के लोगों को कम नुकसान था। वह तेल्हुआ से गंडक नदी में प्रवेश कर जा रहा थी। लेकिन नये एलाइनमेंट के वजह से करीब 25-30 किलोमीटर के दर्जनों गांव के हजारों परिवारों का रहनेवाला आशियाना अर्थात घर – द्वार उजड़ जाएगा। जीवन-यापन का आधार बहुफसली खेती छीन जाएगी ।रोजी-रोजगार का व्यवसायिक स्थल बर्बाद हो जायेंगे, आस्था के केंद्र कई धार्मिक स्थलों को तोड़ना पड़ेगा, इससे इलाके का हजारों – हजार परिवार तबाह-बर्बाद होगा। जिन लोगों पर विकास का नशा चढ़ा है वैसे अगल-बगल के कई-कई किलोमीटर के लोगों को पर्यावरणीय नुकसान झेलना पड़ेगा। एक्सप्रेसवे से निकलने वाले प्रदूषण व धुल – गर्दा से पिढ़ी-दर-पीढ़ी बीमारी झेलना पड़ेगा। खेत खेती किसान बचाओ संघर्ष समिति नौतन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष धनी लाल ठाकुर सह सचिव अरमान और कोषाध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद ने कहा जनप्रतिनिधि सांसद-विधायक, मंत्री जनता के साथ खड़ा होने के बजाय हमारे बाप, दादाओं, परदादाओं द्वारा गाढ़ी-मेंहनत से रखी गई हमारी खेती व आशियाना से जुड़े भावनाओं व लगाव को पैसों की कीमत से तौल रहे हैं। वे हमारे घरों पर बुलडोजर चलने को जायज ठहरा रहे हैं, हमारे खेती को, रोजी-रोजगार छीने जाने को विकास कह रहे हैं, हमारे व्यवसायिक प्रतिष्ठान व धार्मिक स्थलो को बर्बाद होने को रूपये के खनक से तौल रहे है। शिवचंद्र राम ने कहा बेतिया राज की जमीन पर दशकों से बसे बगहीं रतनपुर पंचायत के पुलवा टोला के लोगों को उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक लगाया जाए। अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य पार्षद बिनोद यादव,इनौस के फरहान राजा, सुरेंद्र चौधरी, ठाकुर साहब,जोखू चौधरी, वीरेंद्र पासवान, सुजायत अंसारी खेत-खेती-किसान बचाओ संघर्ष समिति, नौतन के सम्मानित अध्यक्ष मुजिबुल हक, अध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष धनी लाल ठाकुर, सह सचिव डॉक्टर अरमान, कोषाध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद, भाकपा माले के नौतन अंचल नेताओं सिंहासन ठाकुर,भरत शर्मा,लाल बाबू पासवान, असर्फी राम आदि मौजूद रहे।








