AMIT LEKH

Post: पटना में दरिदगी : मां-बेटे की कुचलकर नृशंस हत्या,भतीजा एम्स में भर्ती ,शव गायब करने की कोशिश नाकाम

पटना में दरिदगी : मां-बेटे की कुचलकर नृशंस हत्या,भतीजा एम्स में भर्ती ,शव गायब करने की कोशिश नाकाम

पटना से हमारे विशेष संवाददाता की रिपोर्ट :

इस अमानवीय कृत्य में बिपिन कुमार की पत्नी पूनम कुमारी और उनके बेटे अमृत राज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। जिला के रानी तालाब थाना क्षेत्र के अनूपपुरा निवासी बिपिन कुमार के परिवार के साथ एक भीषण हादसा हुआ है। शिकायत के अनुसार, 28 फरवरी 2026 की शाम लगभग 7 बजे जब उनका परिवार पूजा देखकर लौट रहा था, तब आरोपी पिंटू यादव (पिता- गणेश यादव) ने अपनी पिकअप गाड़ी (नंबर BR01GQ 3054) से उन्हें जानबूझकर टक्कर मार दी। इस अमानवीय कृत्य में बिपिन कुमार की पत्नी पूनम कुमारी और उनके बेटे अमृत राज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, उनका भतीजा भोला जी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज वर्तमान में पटना एम्स (AIIMS) में चल रहा है। पीड़ित पिता ने अपनी शिकायत में इसे महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। आरोप है कि पिकअप चालक ने गाड़ी को जानबूझकर आगे-पीछे करके तीनों को रौंदा ताकि उनकी जान ली जा सके। इतना ही नहीं, घटना के बाद आरोपी राकेश यादव और रतीश यादव ने अन्य साथियों के साथ मिलकर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शवों को जबरन कार में लादकर ले जाने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीणों की सक्रियता और पीछा किए जाने के कारण आरोपी डरकर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस जघन्य हत्याकांड में संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दी गईं। शिकायतकर्ता बिपिन कुमार ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि आरोपियों ने मृत पूनम कुमारी के शरीर से सोने-चांदी के गहने, जिनमें सिकरी और अंगूठी शामिल थे, लूट लिए। इन गहनों की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है। इस आरोप ने मामले को और भी संगीन बना दिया है, जिसमें हत्या के साथ-साथ लूटपाट की धाराएं भी जुड़ती नजर आ रही हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए 1 मार्च 2026 को लिखित आवेदन दिया गया था, जिसे रानीतालाब (कनपा) थाना पुलिस ने 2 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर प्राप्त कर लिया है। आवेदन पर थाने की मुहर और रिसीविंग के हस्ताक्षर इस बात की पुष्टि करते हैं कि पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब ग्रामीणों और परिजनों को पुलिस की अगली कार्रवाई और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का इंतजार है।

Leave a Reply

Recent Post