छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :
एमएलसी ने स्मृति में फलदार पौधा लगा कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
एकमा, (संवाददाता)। नगर पंचायत एकमा बाजार के राजापुर वार्ड नंबर -13 में वरिष्ठ पत्रकार स्व. बीरेंद्र कुमार यादव की प्रथम पुण्यतिथि उनके पैतृक आवासीय परिसर में उनके अनुज व सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जिसमें जन प्रतिनिधि, शिक्षक समाजसेवी एवं पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी तस्वीर पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

अपना विचार प्रकट करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्व. बीरेंद्र बाबू अत्यंत मृदुभाषी एवं काफी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। वे एक जागरूक पत्रकार होने के साथ समाज के सच्चे प्रहरी व मार्गदर्शक भी थे। इसी क्रम में पहुंचे विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव ने उनकी स्मृति में फलदार पौधा रोपण किया।

कार्यक्रम के पूर्व वेदाचार्य अनिल दुबे द्वारा विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना किया गया। श्रद्धांजलि सभा में एमएलसी डॉ वीरेंद्र नारायण यादव, जेपी सेनानी डॉ रामजी तिवारी, समाजसेवी डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव, राजीव शर्मा, शिक्षक नेता मंजीत कुमार तिवारी, समरेंद्र बहादुर सिंह, कांग्रेस नेता एनपी सिंह कुंदन, समाजवादी नेता राम नारायण यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि व पत्रकार स्व. यादव के पुत्र सतीश कुमार यादव, राजीव कुमार यादव, रितेश कुमार यादव, रितिक कुमार यादव, देवा यादव, यादव, रिविलगंज नपं के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कुमार उर्फ सोनू यादव, एकमा नपं के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि दीपक राज, माकपा नेता कामरेड अरुण कुमार, प्रो. अवध बिहारी मिश्रा, डॉ शशि भूषण शाही, योगेन्द्र शर्मा, डॉ परशुराम शर्मा, डॉ. नीरज दुबे, राजद प्रदेश महासचिव नरेंद्र रेनू यादव, हरेराम यादव, संतोष कुमार सिंह, ई सौरभ सन्नी, संदीप रोशन, डॉ. अमित तिवारी, प्राचार्य डॉ. विवेकानंद तिवारी, डॉ. दिलीप कुमार प्रसाद, डॉ. मेराजुद्दीन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चैतेंद्रनाथ सिंह, मुकेश कुमार सिह, अखिलेश्वर प्रसाद भोला, जितेंद्र कुमार मिश्र, जन सुराज नेता मुन्ना भवानी, लहलादपुर के पूर्व प्रमुख रामाशीष यादव, नागेंद्र यादव सहित पत्रकार मनोज सिन्हा, मनोज सिंह, हेमंत शर्मा, वीरेश सिंह, मोतीचंद प्रसाद, केके सिंह सेंगर, देवेंद्र सिंह राठौर, तारकेश्वर प्रसाद, संजीत कुमार, सुनील पंडित, धनपत यादव, संजय सिंह, ब्रजेश कुमार, परवेज अख्तर, राहुल कुमार दुबे आदि अन्य लोग शामिल हुए।
विधान पार्षद ने किया पौधरोपण :
इस दौरान विधान पार्षद डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव ने पत्रकार वीरेंद्र कुमार यादव के आवासीय परिसर में पौधरोपनकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और सभी से अपील की कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं। कार्यक्रम में प्रखंड व जिला स्तर के बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षक, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी, गणमान्य लोग व ग्रामीण शामिल हुए।








