AMIT LEKH

Post: गौनाहा : गायब तीन नाबालिग लड़कियाँ बारह घंटे के अंदर बरामद

गौनाहा : गायब तीन नाबालिग लड़कियाँ बारह घंटे के अंदर बरामद

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान से तीनों बच्चियों को उत्तर प्रदेश के बढ़नी रेलवे स्टेशन से दिनांक 11 मार्च 26 को सुबह पांच बजे बरामद कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 10 मार्च 26 को सायं पांच बजे सेख सहिम अख्तर पिता गयासुद्दीन शेख ग्राम परसा थाना गौनाहा जिला पश्चिम चंपारण बेतिया गौनाहा थाना आए एवं एक लिखित आवेदन दिए कि उनके घर की तीन नाबालिग लड़कियाँ दस बजे सुबह में सरेह में खेत घूमने गई थी लेकिन अभी तक वापस घर नहीं आयी हैं। आवेदन में परिजनों ने उल्लेख किया था कि अज्ञात लोगों के द्वारा नाबालिग लड़कियों को बहला फुसला कर ले जाया गया है। इस संबंध में गौनाहा थाना कांड संख्या 58/26 अंकित कर मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान से तीनों बच्चियों को उत्तर प्रदेश के बढ़नी रेलवे स्टेशन से दिनांक 11 मार्च 26 को सुबह पांच बजे बरामद कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी :

1.तीन नाबालिग बच्चियां।

Leave a Reply

Recent Post